राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर डीग के 10 मंडलों पर मनाया गया विजय दशमी पर्व

Oct 6, 2025 - 15:18
 0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर डीग के 10 मंडलों पर मनाया गया विजय दशमी पर्व

डीग (नीरज जैन) 6 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष के अंतर्गत डीग जिले के 10 मंडलों में विजयादशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इन आयोजनों में संघ के स्वयंसेवकों ने परंपरागत उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। खोह खंड के अऊ मंडल पर आयोजित  समारोह की अध्यक्षता पूर्व सरपंच बालमुकुंद शर्मा ने की, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक चंद्रभान शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। 
कार्यक्रम में सद्भाव समरसता विभाग प्रमुख बच्चू सिंह, जिला कार्यवाह लक्ष्मीकांत, खंड कार्यवाह पुरुषोत्तम साहू तथा खंड सद्भावना प्रमुख कुलदीप श्यामढाक ने बौद्धिक सत्र के माध्यम से स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। महोत्सव के दौरान ध्वज प्रणाम, शस्त्र पूजन, शारीरिक प्रदर्शन, सामूहिक गीत एवं बौद्धिक सत्र जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों का  आयोजन किया गया।
भरतपुर विभाग के सद्भावना प्रमुख बच्चू सिंह ने बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए पंच परिवर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में परस्पर प्रेम, सद्भाव एवं समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयंसेवकों से हिंदुत्व के प्रसार के लिए अपनी सनातन संस्कृति, पुरातन परंपराओं, वैचारिक विरासत और वैदिक ज्ञान को आत्मसात कर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल कार्यवाह सुखदेव पाराशर, प्रचार प्रमुख पंकज तिवारी, सह बौद्धिक प्रमुख कृष्णकांत शर्मा, संतोष शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, कन्हैया तिवारी, बृजेश तिवारी, हेमन्त पाठक, चुलबुल शर्मा, कान्हा, श्याम नंबरदार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................