जुरहरा थाना पुलिस की कार्यवाही, 5 साइबर ठग गिरफ्तार; 2 बाल अपचारी डिटेन

Nov 14, 2025 - 11:54
 0
जुरहरा थाना पुलिस की कार्यवाही, 5 साइबर ठग गिरफ्तार; 2 बाल अपचारी डिटेन

डीग की जुरहरा थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम और जिला साइबर सेल टीम के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। इस संयुक्त अभियान में पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 6 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई आईजी कैलाश विश्नोई द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन एंटीवायरस' अभियान के तहत की गई। डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में पुलिस टीमों ने साइबर ठगी के खिलाफ यह संयुक्त कार्रवाई अंजाम दी।

पुलिस ने पनीर फैक्ट्री के पास जुरहरा के जंगल से आ रही नहर की पटरी पर दबिश दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोहिल पुत्र अकबर (निवासी झेंझपुरी, थाना कैथवाडा), वकार यूनुस पुत्र सूबेदार (निवासी कलतरिया, थाना जुरहरा), इरफान पुत्र बसीर (निवासी चानियांखुर्द, थाना जुरहरा), शमीम पुत्र शौकत (निवासी चानियाखुर्द, थाना जुरहरा) और जाबिर पुत्र सूबेदार (निवासी कलतरिया, थाना जुरहरा) के रूप में हुई है।

थानाधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि ये आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी बनाकर सक्रिय रहते थे। वे लोगों को घर बैठे नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी अब तक करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने कई राज्यों के हजारों लोगों को अपना शिकार बनाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है