भाजपा मंडल खैरथल ने भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में आज हरसौली रोड स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर माल्यार्पण प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। मनीष शर्मा ने बताया कि आज भगवान वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि भगवान की पूज्य प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि एवं प्रसाद भोग लगाकर अरदास की गई।
इस मौके पर बनवारी लाल चांवरिया राष्ट्रीय प्रचार मंत्री भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज एवं भगवान वाल्मीकि आश्रम समिति के संरक्षक एवं पुजारी का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर उप सभापति वरुण डाटा महामंत्री प्रकाश यादव तरुण दुलानी मंडल उपाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश माँधू मंत्री रिंकेश योगी पार्षद बलबीर सैनी पूरण अरोड़ा सोशल मीडिया प्रमुख धीरज यादव संतोष कुमार राजेश कुमार भारत वाल्मीकि मनोज प्रकाश एवं अन्य लोग मौजूद रहें।

