श्री बूढ बालाजी धाम नौरंगपुरा का वार्षिक मेला व कुश्ती दंगल 24 को: मेले की तैयारियो को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ बालाजी धाम आश्रम नौरंगपुरा का वार्षिक मेला व कुश्ती दंगल 24 अक्टूबर को आयोजित होगा l मेले की तैयारी को लेकर प्रचार-प्रसार हेतु बड़े फ्लेक्स का विमोचन पुजारी जगन्नाथ व सहीराम भगत ने पूजा करके करवाया l मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मंदिर परिसर में मेले की तैयारी को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया l डॉ रामकुमार सिराधना ने बताया कि आसपास के 20 गांवो में 200 बड़े फ्लेक्स लगाए जाएंगे l राम सिंह गुर्जर अध्यापक ने गाड़ी व मजदूरी का खर्चा लगाने की जिम्मेदारी ली तथा संदीप सिराधना ने टीम सहित निशुल्क फ्लेक्स लगवाने की जिम्मेदारी ली l विमोचन के समय कैप्टन महेश कुमार, महेंद्र सिंह जाखड़ ,मातादीन ,बजरंग लाल, प्रहलाद सिंह धूण, चोथू राम जांगिड़, संजय मीणा व रामावतार व ख्याली राम चन्देला उपस्थित रहे l इस अवसर पर रोहिताश बोकण जोधपुरा, कानाराम दौराता कांकरिया व विजय सिंह कृष्णिया सेफरागुवार ने आजीवन सदस्यता लेने की घोषणा की l डॉ रामकुमार सिराधना ने बताया कि मेले की तैयारियो को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव व ढाणी ढाणी में पोस्टर का विमोचन करवाने की युवा नेता विकास लाम्बा ने जिम्मेवारी ली है तथा अपनी टीम व तीन गाड़ी मंगलवार से क्षेत्र में लगाने की घोषणा की है ।
विकास लाम्बा के ट्रस्ट से जुड़ने से क्षेत्र के युवाओं में जोश है ।

