गृहमंत्री अमित शाह की VC से जुड़ेंगे उच्चैन सहित 29 पुलिस थाने

Oct 12, 2025 - 12:11
 0
गृहमंत्री अमित शाह की VC से जुड़ेंगे उच्चैन सहित  29 पुलिस थाने

भरतपुर। उच्चैन थाना इन दिनों खास तैयारियों में जुटा हुआ है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट अधिकारियों ने थाने का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध कानून की प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे, जिसमें प्रदेशभर के 29 थाने ऑनलाइन जुड़ेंगे। भरतपुर जिले से उच्चैन थाना इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होगा। इस दौरान गृहमंत्री शाह सुरक्षा सखी, सीएलजी सदस्यों और शांति समिति के प्रतिनिधियों से अपराध कानून के नए प्रावधानों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बता दें कि, देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार लाने वाली तीन नवीन आपराधिक संहिताओं के क्रियान्वयन को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 से 18 अक्तूबर, 2025 तक जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 13 अक्तूबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन और हितधारकों को नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की उपयोगिता और प्रभाव से अवगत कराना है। प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षणों में वीडियो प्रेजेंटेशन, लाइव डेमो और लघु चलचित्रों के माध्यम से कानूनों के सकारात्मक प्रभावों को प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही यह बताया जाएगा कि कैसे नई संहिताओं से त्वरित और पारदर्शी न्याय सुनिश्चित हुआ है तथा गंभीर अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई संभव हुई है। प्रदर्शनी के दौरान राज्य को करीब 8000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात भी दी जाएगी।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................