बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाही

Oct 13, 2025 - 14:01
 0
बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाही
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 13 अक्टूबर। भरतपुर विकास प्राधिकरण ने बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के प्लाटिंग का कार्य करने वाले खातेदारों के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। 
प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण मनोज कुमार मीणा ने बताया कि अतिक्रमण निरोधक दस्ते के संज्ञान में आया है कि जयपुर-आगरा रोड़ पर राजस्व ग्राम सेवर कलां, रामपुरा, नगला झीलरा, मडोली, मलाह, नगला सैंह, बरसो, नगला चांदमारी, नौंह, नगला गोपाल, नगला बरताई, घसौला में बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सम्बन्धित खातेदारों को जरिए सार्वजनिक सूचना सूचित किया जाता है, कि अगर किसी भी कॉलोनाईज द्वारा प्राधिकरण की स्वीकृति प्राप्त की गई है तो 3 दिवस में दस्तावेज प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण को बीडीए कार्यालय में प्रस्तुत करें। अन्यथा भरतपुर विकास प्राधिकरण की टीम के द्वारा अनाधिकृत निर्माण को हटाने की कार्यवाही की जावेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................