जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन

Feb 13, 2026 - 13:06
 0
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) .जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम कलसाडा  में जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता मोहन लाल मीना, अधीक्षण अभियंता नरेंद्र कुमार वर्मा, अधिशाषी अभियंता करन सिंह मीना,ग्राम जल स्वच्छता समिति के अध्यक्ष सरपंच मंगतीराम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला सलाहकार नाहर सिंह द्वारा समारोह के उद्देश्य योजना के रख-रखाव एवं संचालन के बारे में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर जल संरक्षण एवं प्रबन्धन का संदेश दिया। छात्र एवं छात्राओं ने  जल वन्दना, जल शपथ, निबंध एवं कला प्रतियोगिता में भाग लिया।इस अवसर पर गांव में निर्मित जल स्रोतों (टंकी एवं पंप हाउस) का अतिरिक्त मुख्य अभियंता मोहन लाल मीना द्वारा फीता काट कर एवं  विधि -विधान से पूजा अर्चना की गई।कला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 60 छात्र एवं छात्राओं में से 12 छात्र-छात्राओं को पारितोषिक के रूप में  प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................