मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर के नदबई में राजकीय जिला अस्पताल का किया शिलान्यास

लगभग 50.88 करोड़ रुपये की आएगी लागत, 150 बेड होंगे उपलब्ध

Oct 18, 2025 - 13:16
Oct 18, 2025 - 13:54
 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर के नदबई में राजकीय जिला अस्पताल का किया शिलान्यास
भरतपुर (राजस्थान) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भरतपुर जिले के नदबई में बनने वाले राजकीय जिला अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अस्पताल की निर्माण लागत लगभग 50.88 करोड़ रुपये होगी और आईपीडी मरीजों के लिए यहां 150 बेड उपलब्ध होंगे। अस्पताल के निर्माण से स्थानीय लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक जगत सिंह, बहादुर सिंह, डॉ. शैलेश सिंह, डॉ ऋतु बनावत, सुश्री नौक्षम सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................