गोविन्दगढ़ में 10 वां अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, योग करने के लिए उमड़े कस्बेवासी, वकील,पुलिस ,जनप्रतिनिधियों ने भी किया योग

Jun 21, 2024 - 17:11
 0
गोविन्दगढ़ में 10 वां अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, योग करने के लिए उमड़े कस्बेवासी, वकील,पुलिस ,जनप्रतिनिधियों ने भी किया योग

गोविन्दगढ़, अलवर
आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में योग-स्वयं के और समाज के लिए  गोविन्दगढ़ में 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्लॉक स्तरीय समारोह  शुक्रवार को 'एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम' पर कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम में लोगों ने योग प्रशिक्षकों के दिए निर्देशों के अनुसार योगाभ्यास किया। विद्यालय में महिला व पुरूषों के लिए अलग-अलग स्थान बनाए गए थे। सुबह 7 बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई व 8 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। वही सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट गोविन्दगढ़ परिसर में मजिस्ट्रेट नीतू गुप्ता सहित वकीलों एवं कर्मचारियों ने योग कर सभी लोगों को योग करने का संदेश दिया।

वहीं पुलिस थाना गोविंदगढ़ में पुलिस जवानों के द्वारा योग किया गया जिसमें सभी पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। जहां पुलिस के जवानों ने बताया कि स्वयं को फिट रखने के लिए वह प्रतिदिन योग करते हैं और सभी को योग करने का आवाहन करते हैं।

भाजपा नेता सुखवंत सिंह ने बताया कि सामंजस्य एवं शान्ति के लिए योग आवश्यक है । योग, शारीरिक स्वास्थ्य, स्नायु तन्त्र एवं अस्थि तन्त्र को सुचारू रूप से कार्य करने एवं हृदय धमनियों के विकारों को कम करने में सहायक है। और  योग अवसाद, थाकन, चिन्ता सम्बन्धित विकार एवं तनाव को कम करने में सहायक होता है। योग डायबिटीज , रक्तचाप , दमा  एवं एलर्जी, थायराईड, हृदय रोग, अनिद्रा, मानसिक तनाव को दूर भगाता है। योग आयु बढ़ाता है। योग मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाता है।  इसलिए करो योग रहो निरोग।

नोडल अधिकारी डॉ० रमनलाल ने बताया कि 10 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस योग स्वयं और समाज के लिए' थीम पर पूरे विश्व में आयोजित किया जा रहा है। आयुर्वेद व उपरखण्ड प्रशासन की ओर से क्षेत्रवासियों को किए आवाहन पर काफी संख्या में महिलाओ व पुरुषो ने भाग लिया । 
डॉ.रमन लाल ने बताया कि योग से मधुमेह, उच्च- रक्त चाप, थायराइड, तनाब, स्नायु क्षैर्बलता तथा व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ रहता है।

 कार्यक्रम में  तहसीलदार रमेश खटाना, विकास अधिकारी बच्चू सिंह मीना, भाजपा नेता सुखवंत सिंह,  ACBO अकबर खान , डॉ रमन कुमार ,डॉ. पुष्पेंद्र दीक्षित अतिरिक्त विकास अधिकारी रामचरण मीना, नगरपालिका JEN पवन सिंह शेखावत , सहायक कृषि अधिकारी अली हसन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रवि सनातनी , प्रजापति ब्रह्मकुमारी  मिथिलेश दीदी , अशोक गुगनानी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं कस्बे वासी मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................