पति-पत्नी के झगडे में मारपीट, विवाद में आधा दर्जन लोग हुए चोटिल,एक भरतपुर रैफर

Oct 23, 2025 - 06:48
 0
पति-पत्नी के झगडे में मारपीट,  विवाद में आधा दर्जन लोग हुए चोटिल,एक भरतपुर रैफर

वैर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

उपखंड वैर के गांव मौखरौली में पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराने गए युवती के परिजनों के साथ मारपीट की गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे भरतपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवती के पीहर पक्ष ने वैर थाना में मामला दर्ज कराया है।

यह था पूरा मामला -

सेवला निवासी गंगाराम पुत्र भगवान सिंह जाटव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना 21 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 10.30 बजे की है। उन्हें अपनी बेटी रिंकेश और दामाद अंशु के बीच झगडे की सूचना मिली थी। उन्हें फोन कर बेटी और दामाद को समझाने के लिए बुलाया गया था। गंगाराम अपने परिवार के सदस्यों कश्मीरा, भगवान सिंह,लच्छो, चन्द्रभान,करन और भोला के साथ मौखरौली गांव पहुंचे। उन्होंने दामाद अंशु को समझाने के लिए बुलाया लेकिन दामाद अंशु गाली- गलौज करने लगा और विवाद बढ गया। इसके बाद अंशु के परिवार के सदस्य मुकेश पुत्र पटोरिया,मछला पत्नि मुकेश, पप्पू पुत्र मुकेश और अंशु पुत्र मुकेश अपने हाथों में लाठी,डंडा,सरिया,टांचिया और धारदार हथियार लेकर उन पर हमला कर दिया। गांव के करीब 20 अन्य लोगों ने भी उन्हें घेर लिया। मारपीट के दौरान गंगाराम के भतीजे चन्द्रभान का मोबाइल भी चोरी हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए इस विवाद में करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल वैर में भर्ती कराया गया, जहां से एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल भरतपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने गंगाराम की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................