इस बार जल्द होंगी परीक्षाएं शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा

Oct 28, 2025 - 12:47
 0
इस बार जल्द होंगी परीक्षाएं शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

राजस्थान शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में अगले साल एक अप्रेल से शैक्षणिक सत्र शुरू करने की पहल शुरू कर दी है। इसके लिए शिविरा पंचांग में भी संशोधन करने की तैयारी की जा रही है। नया शिक्षा सत्र 2026-27 जुलाई की जगह एक अप्रेल से शुरू करने के लिए इस साल होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं सहित वार्षिक परीक्षाएं एवं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तिथियों में बदलाव होगा।
आठवीं-पांचवीं बोर्ड परीक्षा भी मार्च में
इस संबंध में गत दिनों विभिन्न शिक्षक संगठनों के साथ हुई बैठक में बनी सहमति की पालना के निर्देश शिक्षा ग्रुप एक विभाग ने जारी किए हैं। शिक्षा विभाग ने दिसंबर में प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक परीक्षा को अब 20 नवंबर से करवाने का निर्णय लिया है। वही आठवीं और पांचवीं की बोर्ड परीक्षा भी इस बार मार्च माह में आयोजित की जाएगी। पिछले साल पांचवीं बोर्ड की परीक्षा 7 अप्रेल से शुरू होकर 15 अप्रेल को संपन्न हुई थी। जबकि आठवीं बोर्ड की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रेल तक कराई गई थी।
इस साल पांचवीं बोर्ड की परीक्षा 16 मार्च से 24 मार्च तथा आठवीं बोर्ड की परीक्षा 10 मार्च से 20 मार्च तक करवाने की तैयारी है। नया सत्र अप्रेल से शुरू करवाने को लेकर सरकार का प्रयास है कि वर्तमान सत्र (2025- 26) की सभी वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च तक आयोजित कर 31 मार्च तक परिणाम घोषित कर दिए जाएं, ताकि अगला सत्र 1 अप्रेल ल से शुरू किया जा सके।  निजी स्कूल एक अप्रेल से सत्र शुरू कर देते हैं, जबकि सरकारी स्कूलों में जुलाई में प्रवेश दिया जाता है। इसके चलते बीते दो-तीन साल से नामांकन घटता जा रहा था।
 शिक्षण दिवस में हो सकती है- बढ़ोतरी
यदि नया सत्र 1 अप्रेल से शुरू होता है तो शिक्षण दिवसों की संख्या 180 से बढकऱ 210-220 तक पहुंच सकती है। जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए अधिक समय मिलेगा। वहीं सीबीएसई कैलेंडर से तालमेल स्थापित होने से विद्यालयों में नामांकन दर बढऩे की संभावना है। साथ ही सरकारी स्कूलों में पड़ रहे लाखों विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें एवं यूनिफॉर्म समय पर मिल सकेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................