नौरंगपुरा में श्री बूढ वाले बालाजी का मेला व कुश्ती दंगल:सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन , भंडारे में श्रद्धालु करेंगे प्रसादी ग्रहण

Oct 23, 2025 - 12:18
 0
नौरंगपुरा में श्री बूढ वाले बालाजी का मेला व कुश्ती दंगल:सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन , भंडारे में श्रद्धालु करेंगे प्रसादी ग्रहण

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित श्री बूढ बालाजी धाम आश्रम परिसर में आज पाटोउत्सव, वार्षिक मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा l बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति एवं सचिव कैप्टन महेश बिजारणियां ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ही बालाजी मंदिर परिसर पर पाटोत्सव व संगीतमय  सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा,हवन की पूर्णाहूति के बाद संतों द्वारा रोहिताश सरपंच व राजकुमार सिराधना भवन का लोकार्पण करवायेंगे । दोपहर 1.15 बजे से बाधा दौड़ का कार्यक्रम होगा व रसा कस्सी का भी आयोजन किया जाएगा l मेला कमेटी के सदस्यों से प्राप्त समाचारों के अनुसार आज कई कार्यक्रम होंगे जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल में दाव पेंच दिखाए जाएंगे l कुश्ती दंगल का कार्यक्रम देर रात तक चलेगा l नवरंगपुरा श्री बूढ बालाजी धाम ट्रस्ट के प्रबन्धक डॉ रामकुमार सिराधना के अनुसार प्रसिद्ध भामाशाह मातादिन पनिहार व संत भी कुश्ती दंगल कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे व विधायक धर्मपाल गुर्जर भी पधारेंगे l मंदिर ट्रस्ट के द्वारा गणमान्य व बुद्धिजीवी लोगों व पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा l आज ही मंदिर परिसर पर पाटोउत्सव के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा जिसमें दूरदराज से आए हुए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................