जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा ब्रज चौरासी कोस यात्रा का स्वागत व सम्मान सहित कराया शुभारम्भ
कामां (रेखब चन्द शर्मा) जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा ब्रज चौरासी कोस की सात दिवसीय ब्रज दर्शन वाहन यात्रा को तीर्थराज विमल कुंड स्थित मंदिर जगन्नाथ जी से माला व दुपट्टा पहना एवं यात्रा की शुभकामनाओं के साथ शुभारंभ कर रवाना किया। जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के संस्थापक अध्यक्ष एवं ब्रज चौरासी कोस दर्शन वाहन यात्रा के संयोजक हरी कुम्हेरिया ने बताया कि यह ब्रज चौरासी कोस यात्रा तीर्थराज विमल कुंड स्थित मंदिर श्री जगन्नाथ जी से प्रारंभ की गई है तीर्थराज की पूजा अर्चना एवं दुग्ध अभिषेक के पश्चात यात्रा को रवाना किया गया है|
जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल मातुकी वालो ने बताया की जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के संस्थापक अध्यक्ष हरी कुम्हेरिया ब्रज चौरासी कोस की ब्रज दर्शन वाहन यात्रा प्रतिवर्ष आयोजित करते हैं जिसमें विभिन्न स्थानों से यात्रा का लाभ लेने के लिए यात्री एवं मित्रगण आते हैं इस बार भी 35 यात्रियों का दल दर्शन लाभ लेने के लिए यात्रा कर रहा है। सात दिवसीय ब्रज दर्शन वाहन यात्रा में भरतपुर जयपुर एवं विभिन्न स्थानों से यात्री यात्रा कर रहे हैं यात्रा का प्रतिदिन नियमित पड़ाव तीर्थराज विमल कुंड स्थित मंदिर श्री जगन्नाथ जी पर रहता है। इस दल में जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के महामंत्री सुनील तमोलिया राजेश तमोलिया डॉक्टर संजय शर्मा सपरिवार यात्रा कर रहे हैं। इस अवसर पर सुरेश चंद सोनी हर प्रसाद नाटाणी महेंद्र अरोड़ा गोविंद प्रसाद खंडेलवाल के साथ खंडेलवाल समाज काम के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

