घर में घुस कर जानलेवा हमला, हलैना थाना में मामला दर्ज

पुराने प्रकरण में राजीनामा न करने पर किया हमला

Oct 25, 2025 - 08:34
 0
घर में घुस कर जानलेवा हमला, हलैना थाना में मामला दर्ज

भरतपुर,(राजस्थान)  हलैना थाना के गांव नगला हरसुख में एक प्रकरण में राजीनामा का दवाब बनाने तथा प्रयास असफल होने से खफा होकर आरोपी और उसके परिजनों ने दूसरे पक्ष के घर जाकर जानलेवा हमला कर दिया, हमलावर पक्ष के एक जने के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज है, जिसकी जांच भुसावर सीओ कार्यालय द्वारा जारी है, लेकिन हाईकोर्ट से अग्रिम आदेष तक उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगी हुई है।

पीडित पक्ष के नगला हरसुख निवासी पदम सिंह ने कस्वा हलैना थाना में इसी गांव के एक दर्जन से लोगों के खिलाफ घर पर आकर जानलेवा हमला करने का नामजद मामला दर्ज कराया है और उसने आरोप लगाए है कि हमलावर पक्ष के ईष्वर सिंह, गिरिधर सिंह, बलवीर सिंह, गुरूचरन सिंह आदि ने योजना बना कर 21 अक्टूम्बर को मेरे घर लाठी, डण्डा, पत्थर सहित धारदार हथियारों से हमला किया, उस समय मैं और बडा भाई देवी सिंह निजी कार्य के लिए पडौसी गांव गाजीपुर तथा छोटा भाई भूप सिंह अलवर जिले के पडौसी गांव गया था। इन लोगों ने पीछे से योजना बना कर ये हमला किया। जिसमें हमले के समय घर पर महिला व बच्चे ही उपस्थित थे। उन्होने बताया मई 2025 को एक प्रकरण के आरोपी ईष्वर सिंह पुत्र इन्दर सिंह और उसके परिजनों ने कई बार राजीनामा का दवाब बनाया और कई प्रकार धमकी दी। 

प्रकरण में राजीनामा नही करने पर योजना बना कर ये हमला किया गया। हमले में मेरी पुत्री वर्षा, रविन्दी, अंजली, भतीजी मनीषा, सुहानी, सपना, पुत्र युवराज आदि के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। रिर्पोट में ईष्वर सिंह, गिरिधर सिंह, बलवीर सिंह, गुरूचरन सिंह पुत्रान इन्दर सिंह, दिगम्बर, छगन, हिमांषु, अजय, रिंकू उर्फ रिकेष, रेखादेवी, अनीता, रामनीरी, षकुन्तला, मंजू, लीला, बृजेष, अक्षिता, बवीता आदि को नामजद किया गया है।

 वही दूसरे पक्ष से ईष्वर सिंह ने भी पदम सिंह व उसके परिजनों के खिलाफ भी रास्ता में घेर कर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है, जिसने रिर्पोट में 10 जनों को नामजद किया है। थाना प्रभारी रामअवतार मीणा ने बताया कि गांव नगला हरसुख निवासी पदम सिंह एवं ईष्वर सिंह के मध्य पुरानी रंजिष है, जिसका प्रकरण हलैना थाना मेें दर्ज है, प्रकरण की जांच सीओ भुसावर के द्वारा जारी है, लेकिन हाईकोर्ट से आरोपी ईष्वर सिंह गिरफ्तारी पर रोक लगी हुई है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों मेें विवाद हो गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से घायल हुए व्यक्तियों को हलैना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से घायलों को भरतपुर रैफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................