खंडेलवाल समाज खेरली के पदाधिकारियों ने गुरुग्राम पहुंचकर दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियो का किया सम्मान
खेरली (दिनेश लेखी) श्री खंडेलवाल वैश्य समाज खेरली के पदाधिकारियों द्वारा 24 अक्टूबर शुक्रवार को समाज के गौरव, खेरली निवासी डॉ केके खंडेलवाल रिटायर्ड वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी हरियाणा को विश्व स्काउट मूवमेंट संगठन एशिया प्रशांत क्षेत्रीय स्ट्रेटेजिक ट्रांसफॉर्मेशन (36 देशों का समूह) कमेटी का अध्यक्ष तथा उनकी धर्मपत्नी धीरा खंडेलवाल रिटायर्ड वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी हरियाणा को मेंबर पुलिस कम्पलेंट ऑथोरिटी नियुक्त करने पर उनके गुरुग्राम स्थित निवास पर साफा, दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
दोनों की यह नियुक्ति उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव तथा असाधारण प्रतिभा के आधार पर तीन वर्ष के लिए की गई है। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष बृजेन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष भगवान सहाय, गोकुल खंडेलवाल, मंत्री जगदीश जसोरिया, कोषाध्यक्ष नरेश पीतलिया, भवन व्यवस्थापक मुकेश ठाकुरिया, ऑडिटर संतोष ठाकुरिया उपस्थित रहे।

