जिला खो-खो संघ की 26 अक्टूबर को कठूमर में होगी बैठक
कठूमर (दिनेश लेखी) जिला खो-खो को संघ अलवर के समस्त क्लबों के अध्यक्ष व सचिवों की साधारण सभा की बैठक कल 26 अक्टूबर को प्रातः 11बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय कठूमर मे आयोजित होगी l
संघ के चेयरमैन बने सिंह मीणा व प्रवक्ता शिब्बो राम सोनी ने बताया कि बैठक में संघ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराने के लिए स्थान का चयन, निर्णायक समिति व चयन समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति की जावेगी l
संघ के अध्यक्ष रविदत्त शर्मा एडवोकेट ने बताया है कि संघ को अत्याधिक क्रियाशील बनाये रखने के लिए क्लबो के सभी अध्यक्ष सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य होगी l बैठक में खो-खो संघ के लिए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जावेंगे l