मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

राजनैतिक दल एसआईआर में सक्रियता से कार्य करें - जिला निर्वाचन अधिकारी

Oct 28, 2025 - 18:45
 0
मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित
भरतपुर, (कौशलेंद्र दत्तात्रेय)। मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें चुनाव आयोग की मंशा के अनुसार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिये चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें जिले में चार नवम्बर से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा चुनाव आयोग के मापदण्डों के अनुसार मतदाताओं के लिये गणना प्रपत्र तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया जायेगा जिसमें मतदाता अपने या रिश्तेदारों के नाम के साथ मिलान करने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता विगत एसआईआर के अखिल भारतीय डाटाबेस का भी उपयोग कर सकते हैं इसका लिंक मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की बेवसाइट  ीजजचरूध्ध्मसमबजपवदण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नये मतदाता को शामिल करने के लिये फार्म-6 भरा जायेगा। बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर कम से कम तीन बार जायेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता विशेषरूप से शहरी मतदाता, अस्थाई प्रवासी, ईएफ ऑनलाईन भी भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मृत, स्थाई रूप से स्थान्तरित और एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान की जायेगी। उन्होंने बताया कि ईएफ के अलावा गणना चरण के दौरान ईएफ के साथ कोई और अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। 
राजनैतिक दल करें सक्रिय सहयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आव्हान किया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी सक्रियता से सहयोग करें। उन्होंने बताया कि बीएलओ के साथ राजनैतिक दलों के बीएलए प्रत्येक बूथ पर आम मतदाताओं को इस अभियान के बारे में जानकारी देकर आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जागरूक भी करें। उन्होंने बताया कि भारत का प्रत्येक नागरिक जिसकी आयु 18 वर्ष हो तथा उसी निर्वाचन क्षेत्र का निवासी हो मतदाता सूची में नाम जुडाऐं ये हम सबका कर्तव्य है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर घनश्याम शर्मा ने अभियान के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर तहसीलदार ताराचंद सैनी, भाजपा के शिवानी दायमा, मुकेश सिंघल, कॉग्रेस के दिनेश सिंह सूपा, योगश सिंघल, दयाचन्द पचौरी, प्रेमसिंह प्रजापत, बसपा के वीरेन्द्र सिंह, आप के जितेन्द्र अग्रवाल सहित संबंधित उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है