परिवहन कर्ता की राशन डीलर की दुकान पर राशन सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी होने के बावजूद उनसे वसूली जा रही है उतराई की राशि
डीग (नीरज जैन) । राशन डीलरो ने राशन डीलर एसोसिएशन राजस्थान के जिला अध्यक्ष राकेश गिरसै के नेतृत्व में गुरुवार को जिला कलेक्टर उत्सव कौशल और जिला रसद अधिकारी भागू राम महला को राशन डीलरों की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
राशन डीलरो ने अपने ज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में डोर स्टेप डिलीवरी के निर्देशोंनुसार यह व्यवस्था दी गई है कि परिवहनकर्ता ही राशन दुकानों पर खाद्यान्न पहुंच करके आयेगा। यानि राशन दुकानों तक पहुंच की समस्त जिम्मेदारी परिवहनकर्ता की ही तय की गई है। इस प्रक्रिया में राशन डीलर को कोई अतिरिक्त राशि नहीं देनी है। लेकिन पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में यह ऊतराई (अनलोडिंग )राशि 8रू प्रति क्विंटल राशन डीलर से उनकी जेब से दिलवायी जा रही है। जबकि अन्य जिलों में सरकारी निर्देशानुसार परिवहनकर्ता ही ऊतराई राशि वहन कर रहे हैं। वहां उतराई राशन डीलर्स को नहीं देनी पड़ती है। इस तरह से एक ही राज्य में एक आदेश की दो तरह से पालना कैसे संभव है। इसलिए हम राशन डीलरों ने तय किया है कि हम एक नवम्बर से यह अनलोडिंग राशि का वहन नहीं करेंगे। परिवहनकर्ता ही इसका वहन करेगा। इस दरम्यान कोई यदि को गाड़ी राशन दुकानों पर इस विषय को लेकर खड़ी रहती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। क्योंकि इसके लिए हम समय रहते प्रशासन को सूचित कर रहे हैं। राशन डीलरों का कहना है कि अधिकांशतय उपभोक्ता खाद्य सामग्री या तो एक तारिख से लेते हैं या माह के अन्त में लेते हैं ।ऐसे में राज्य सरकार द्वारा बिना पूर्व सूचना के अचानक 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक पोस मशीनों को साफ्टवेयर अपडेट के लिए बंद कर दिया है ।जिससे माह के अन्त में अपना खाद्यान्न प्राप्त करने वाले उपभोक्ता वंचित रह गए हैं। इस माह में तीन दिन का वितरण रोकने पर उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को उपभोक्ताओं के हित में इन तीन दिनों की ऐवज में आगामी नवम्बर माह में इस माह के वंचितों के लिए राशन वितरण का आप्सन खोला जाना चाहिए। हमारी मांग है कि इनके लिए 5 नवंबर तक अक्टूबर माह के वितरण का आप्सन पोस मशीनों में खोला जावें। इस अवसर पर संभाग संयोजक हेमसिंह फौजदार , नारायण सिंह, शंकरलाल, लोकेश कुमार, जगदीश सहारई, विष्णु चूल्हेरा, संजीव कुमार, सुरेन्द्र सिंह जाटव कुम्हेर, रमेश सहित कुम्हेर कामां, आदि के राशन डीलर मौजूद थे।