शिक्षा में 21 वीं सदी के कौशलों का समागम कर विधार्थियों में नेतृत्व गुण, सृजनात्मक एवं समालोचनात्मक चिंतन विकसित करने के लिए ब्लांक स्तरीय प्रबल राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में शिक्षा में 21वीं सदी के कौशलों का समागम कर विद्यार्थियों में नेतृत्व गुण, सृजनात्मक एवं समालोचनात्मक चिंतन विकसित करने के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रबल राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सजनी चौधरी के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में वैर ब्लॉक के 24 विद्यालयों के कक्षा 9 से 12वीं तक के कुल 42 विद्यार्थियों ने नाट्य प्रदर्शन ,भाषण एवं आशु भाषण तथा समूह चर्चा श्रेणी की प्रतियोगिताओं में भाग लिया । तीनों प्रतियोगिताओं में से एक छात्र एवं एक छात्रा का चैन जिला स्तर के लिए किया जाना था प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर की छात्रा पूजा गुर्जर पुत्री सुरेश गुर्जर तथा छात्र तन्मय अवस्थी पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । यह दोनों विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित प्रबल राजस्थान कार्यक्रम में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे । कार्यक्रम में सात सदस्य निर्णायक मंडल जिसमें एसीबीईओ रामरतन गुर्जर, जगजीवनपुर प्रधानाचार्य नरेश झा, विजयसिंह शर्मा व्याख्याता हलैना एवं दो छात्र तथा दो छात्रा द्वारा चयन किया गया । कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया तथा प्रतिभागियों को अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था विद्यालय द्वारा की गई । कार्यक्रम का संचालन प्रभारी सरोज कुमारी मीणा द्वारा किया गया। जिसमें सभी विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक सहित स्थानीय विद्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थी शामिल हुए ।