देव बाबा मेला का 4 अप्रैल को शुभारम्भ,चढावा की बोली 26.38 लाख; गृह राज्यमंत्री बेढम एवं विधायक कोली करेंगे उद्घाटन

Apr 3, 2026 - 18:17
 0
देव बाबा मेला का 4 अप्रैल को शुभारम्भ,चढावा की बोली 26.38 लाख; गृह राज्यमंत्री बेढम एवं विधायक कोली करेंगे उद्घाटन

भुसावर (विष्णु मित्तल) श्री देव बाबा मेला कमेटी, ग्राम पंचायत एवं प्रशासन की ओर से अरावली पर्वत माला की पहाडियों में गांव जहाज स्थित आस्था से भरपूर श्री देव बाबा मन्दिर पर 4 अप्रेल से शुरू हो रहे देव बाबा मेला के चढावा की  बोली 26 लाख 38 हजार रूपए गोठिया हंसराम ग्रुप के नाम रही, मेले की तैयारियां पूरी हो गई। मेले का उद्घाटन 4 अप्रेल को गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम  एवं क्षेत्रिय विधायक बहादुर सिंह कोली करेंगे। मन्दिर के गोठिया खूबीराम एवं ग्राम पंचायत हाथौडी के प्रशासक सरपचं फत्तेसिंह गुर्जर ने बताया कि गांव जहाज में 2 अप्रेल को देव बाबा का मेला औपचारिकता से शुरू हो गया, लेकिन मेले का उद्घाटन 4 अप्रेल को गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं विधायक बहादुर सिंह कोली करेंगे।

मेले तैयारियां में प्रशासन, पुलिस, ग्राम पंचायत, मेला कमेटी और देव के भक्त जुटे हुए है तथा मेले की सभी तैयारियां पूर्ण है। उन्होने बताया कि एक अप्रेल को मन्दिर के गोठियों के मध्य 2 से 16 अप्रेल तक आयोजित मेले के चढावा की बोली लगी, जो बोली 26 लाख 38 हजार रूपए गोठिया हंसराम ग्रुप के नाम रही। मेला कमेटी में तोताराम प्रधान, प्रताप सिंह ठेकेदार, केदार गुर्जर, हरभान सिंह, प्रताप सिंह इटामडा, खूबीराम, नरेश सिंह, महेशचन्द, शेरसिंहरामदयाल, रामसिंह, दलपत सिंह, रतिराम, रामवीर मौलोनी आदि शामिल है। मेले में उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों के भारी सख्यां में श्रद्वालु आते है, जिनमें गुर्जर समुदाय की सख्यां सर्वाधिक रहती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................