हाईवे पर जानवरों का जमावड़ा दुर्घटना होने से जानमाल को नुकसान
मुझरास टोल प्लाजा पर नहीं है सुरक्षा के उपाय टोल प्लाजा पर सुबह से लेकर शाम तक लगा गायो का जमावड़ा
गुरला:- (बद्रीलाल माली ) राजसमन्द भीलवाड़ा हाईवे मुझरास टोल प्लाजा पर ही शाम से सुबह होते ही टोल प्लाजा पर लगा गयों का जमावड़ा। गुरला गांव के राधव होटल के सामने व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरला आसपास हाईवे पर इतने मवेशी रोड़ पर खड़े व बेठे रहते हैं जिससे दोपहिया, चार पहिया वाहन से दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है कई जगह पशुओं को बचाने के लिए वाहन दुर्घटना हो रहीं हैं। रात्रि के समय में भी बहुत से जानवरों का रोड़ पर खड़े व बैठे रहने से वाहन चालकों को दुर्घटना का सामना करना पड रहा है।
- मुझरास टोल प्लाजा पर सुरक्षा के उपाय नहीं
हाईवे अथॉरिटी या टौल रोड़ कम्पनी द्वारा पशुओं को रोड़ से नहीं हटाने व पशुओं के सीग पर रेडियम नही लगाने या पशुओं के गले में रेडियम की माला नहीं होने से रात्रि मे पशु को वाहन चालक नहीं देख पाते हैं जिससे दुर्घटना हो रहीं हैं हाईवे व गौ सेवक, गौशाला द्वारा पशुओं को गौशाला में ले जाने का प्रयास हाईवे टौल कम्पनी को पशुओं को रोड़ से हटाने व सिंगो पर रेडियम व गले में रेडियम स्टीकर माला पहना कर दुर्घटना से बचाव किया जा सकता है साथ ही हाईवे, प्रशासन, गौशाला, गौसेवक द्वारा आवारा पशु को गौशाला में पशुओं को पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए जिससे पशु भी सुरक्षित रहेगा और वाहन चालक को भी जानमाल का नुकसान नहीं होगा।