बहू को घूरने पर दो पक्षो मे जमकर पथराव, दो के सिर फूटे; मामला दर्ज

युवक आए दिन करते गंदी हरकत, पांच दिन में तीसरी बार हुआ झगड़ा

Nov 5, 2025 - 10:25
 0
बहू को घूरने पर दो पक्षो मे जमकर पथराव, दो के सिर फूटे; मामला दर्ज

अलवर में आज दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोगों को चोट लगी है। झगड़ा एक विवाहिता को घूरने को लेकर हुआ। 1 नवंबर से आज तक तीन बार झगड़ा हो चुका है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के खदाना मोहल्ले का है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

दरअसल अलवर में कोतवाली थाना क्षेत्र में खदाना मोहल्ले में बहू-बेटियों से अभद्र व्यवहार और टोका-टाकी को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं महिलाओं को गलत तरीके से घूरने पर एक नवंबर को झगड़ा शुरू हुआ, अब तक तीन बार हो चुका है। लगातार झगड़े के बाद आज दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित पक्ष ने पहले अलवर के मोती डूंगरी महिला सलाह केंद्र पर शिकायत दी। उसके बाद कोतवाली और महिला थाने में शिकायत की, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वहीं पथराव में आरोपी पक्ष के मुकेश और सागर को भी चोटें आई हैं। हालांकि उनकी तरफ से भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

  • आए दिन करते हैं गंदी हरकत

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि आरोपी परिवार पहले दिल्ली में रहता था और करीब एक साल पहले ही यहां आकर रहने लगा है। तब से ही मोहल्ले में माहौल बिगड़ने लगा है। इसको लेकर पहले भी संबंधित थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोती डूंगरी महिला सलाह केंद्र की कोऑर्डिनेटर दया गर्ग ने महिलाओं की बात सुनकर उन्हें उचित परामर्श दिया और कहा कि वे दोबारा थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराएं, जिससे कि कार्रवाई की जा सके।

महिला सीमा ने बताया कि खदाना मोहल्ले में उनके पड़ोसी सोनू और मुकेश सहित करीब आधा दर्जन युवक आए दिन गंदी हरकत करते हैं। घर के बाहर बच्चों को टोका-टाकी करते हैं। एक महिला ने कहा कि बहू को घूरने लग जाते हैं। कई बार घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता भी की है। हमारी गर्भवती बहू के साथ भी अश्लील हरकतें करने से बाज नहीं आते।

  • 1 नवंबर से अब तक 3 बार झगड़ा

महिला सीमा ने बताया कि 1 नवंबर को मोहल्ले के मुकेश, सागर व सोनू से विवाद हुआ था। मोहल्ले के कुछ युवक आए दिन बदमाशी करते हैं। बुजुर्ग महिला पानी भरने गई तो उससे बदसलूकी की। उसके बाद शीला की बहू पहुंची तो कुछ युवक उनको घूरने लगे। टोका-टाकी की तो मारपीट करने पर उतारू हो गए। पहले 1 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी।

महिला ने कहा कि एक लड़के ने 2 नवंबर को गाली गलौच की। उसके बाद 3 नवंबर को मारपीट करने की शिकायत दी। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब 5 नवंबर को भी महिला सहायता केंद्र गए। वहां कहा गया कि थाने में शिकायत करें। लेकिन हमारी शिकायत दर्ज नहीं की। महिलाओं ने यह भी कहा कि जब ज्यादा परेशान हो गए तो आमने सामने होने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीज पत्थरबाजी हो गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................