गोविन्दगढ़ में SIR की शुरुआत, मतदाताओं की शंकाओं का किया समाधान, घर घर जाकर ली जानकारी
BLO घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवा रहे गणना प्रपत्र, लोगों को कर रहे जागरुक
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत बीएलओ द्वारा मंगलवार से घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम शुरू किया जा चुका है। और आज मतदाताओं के घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र वितरण की स्थिति की स्वयं की जांच की गई। इस दौरान तहसीलदार राजेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।
उन्होंने मतदाताओं को बताया कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक की यह अवधि काफी अहम है क्योंकि इसमें जिले के सभी बीएलओ मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर उनसे 2 प्रतियों में गणना प्रपत्र भरवाएंगे। जिसमें से एक प्रति रसीद के तौर पर मतदाता के पास ही रहेगी।
मतदाताओं की शंका का किया समाधान - विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा गणना प्रपत्र भरवाकर जांच की जानी है। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं की शंकाओं का समाधान भी किया।