स्वतंत्रता दिवस पर जोश खरोश के साथ निकाली तिरंगा वाहन रैली

Aug 15, 2023 - 21:28
Aug 15, 2023 - 21:38
 0
स्वतंत्रता दिवस पर जोश खरोश के साथ निकाली तिरंगा वाहन रैली

राजगढ़,अलवर (महेन्द्र अवस्थी)

स्वतंत्रता दिवस पर श्याम सेवा समिति एंव भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में जोश खरोश के साथ तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली कस्बे के रेलवे स्टेशन से प्रारम्भ हुई जो गणेश पोल पर जाकर सम्पन्न हुई। मीडिया सलाहकार सुरेश कुमार चौहान व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल ने बताया की तिरंगा रैली को भाजपा नेत्री सुनीता मीणा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली पंचायत समिति, मेला का चौराहा, गोल मार्केट, काकरवाडी बाजार होते हुए गणेश पोल पर  संपन्न हुई। वही देश भक्ति गीत व भारत माता की जय घोष के साथ निकली रैली का अनेक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्याम सेवा समिति अध्यक्ष जगदीश आर्यभट्ट, पंकज खंडेलवाल, विकास विजय, अशोक शर्मा संजय खंडेलवाल, यशवंत गोयल, गोविंद साहू, रोहित लश्करी व रणजीत सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow