मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत अधिकरियों द्वारा भ्रमण

Nov 6, 2025 - 13:42
 0
मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत अधिकरियों द्वारा भ्रमण

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 एसआईआर के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र नदबई के मतदान केन्द्र ग्राम अरौदा की भाग संख्या 112 एवं 113, भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र ग्राम मडौली की भाग संख्या 218, विधानसभा क्षेत्र वैर के मतदान केन्द्र ग्राम आमोली भाग संख्या 98 का अवलोकन किया। उन्होंने अवलोकन के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करते हुए पारदर्शिता से कार्य कर मतदाताओं का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को एसआईआर के बारे में बताते हुए प्रपत्र उपलब्ध कराने एवं मैपिंग के लिए दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नदबई सचिन यादव ने ग्राम मतदान केन्द्र खॉगरी, भौसिंगा, झारकई, हन्तरा के मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। राजस्व अपील अधिकारी एवं सुरवाईजरी ऑफिसर रिछपाल बुडरक ने विधान सभा क्षेत्र बयाना के ग्राम खानसूरजापुर के मतदान केन्द्र का अवलोकन किया। तहसीलदार भुसावर एवं एईआरओ ने वैर महाराजपुरा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम भुसावर द्वारा ग्राम इटामड़ा, नरहरपुर, बारौली के मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया।

सुपरवाईजरी ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र नदबई एवं डीआईजी स्टाम्प मुनिदेव यादव ने ग्राम कबई, खेडी देवीसिंह, गढी जालिमसिंह मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। सुपरवाईजरी ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र भरतपुर एवं सहायक निदेशक लोकसेवायें भारती भारद्वाज ने भरतपुर शहर के जवाहर नगर भाग संख्या 125 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

अवलोकन के दौरान बीएलओ की एडवाईजरी का पालन करने हेतु बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल  अधिकारी उपस्थित पाये गये एवं हैल्प डैस्क का संचालन भी पाया गया। हैल्प डैस्क पर नियुक्त कार्मिकों से गणना प्रपत्र कैसे भरे जाने है के बारे में भी पूछा गया। बूथ लेवल अधिकारियों को गणना प्रपत्र निर्धारित अवधि में वितरित कर, एकत्रित करने के निर्देश प्रदान किये गये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................