कृष्णजी की मूर्ति को उखाड़ कर ले गया नाबालिग, घर ले जाकर तोड़ दी
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के बनिया का बाग स्थित एक मंदिर में शुक्रवार देर रात मंदिर के सामने रहने वाले नाबालिग ने राधा-कृष्ण की मूर्ति खंडित कर दी। इस घटना का वीडियो मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया । फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मंदिर के सामने रहने वाला एक नाबालिग मंदिर में आया और कृष्ण जी की मूर्ति को उखाड़कर अपने साथ ले गया। इसकी सूचना आस-पास के लोगों ने अरावली विहार थाना पुलिस को दी।
कुछ ही देर बाद आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई और जयपुर रोड़ को जाम कर दिया । श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने मूर्ति को लात मारकर तोड़ा, जिससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया।कुछ ही देर बाद आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई और जयपुर रोड़ को जाम कर दिया । पुलिस ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया। पुलिस जब नाबालिग के घर पहुंची तो उनके घर के अंदर से तेज आवाज आ रही थी। पुलिस ने गेट खुलवाया तो किसी ने नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजा खोला।
मंदिर के पुजारी खुशी राम शर्मा ने बताया कि मैं पुजा करके अंदर गया वहां वह खाना खाने लग गया तभी अचानक आवाज आई। वह और उसकी पत्नी जैसे ही बाहर आए को देखा की सामने घर में रहने वाला लड़का मूर्ति उखाड़ कर ले गया। हमने उसे टोका तो वह हमसे ही लड़ने लग गया। जिसको पुलिस वाले बाल्टी में लेकर आए हैं।
अरावली विहार थाने के एसएचओ रामेश्वर ने बताया की जैसे ही सूचना मिली वे जाप्ते के साथ पहुंचे और नाबालिग के घर को खुलवाया जिसमें से पहले अजीब सी आवाज आ रही थी अंदर देखा तो उसकी मां रो रही थी और नाबालिग मूर्ति के ऊपर कपड़े डाले हुए था जिनको देखकर ऐसा लगा दिमागी रूप से कमजोर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।