रैणी मे भगवान परशुराम सहित अन्य कई आकर्षक झाँकियो के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा

May 13, 2024 - 06:38
 0
रैणी मे भगवान परशुराम सहित अन्य कई आकर्षक झाँकियो के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा

शोभा यात्रा के दौरान कस्बे मे जगह-जगह पर पुष्प वर्षा होती रही और रैणी नगरपालिका चेयरमैन सहित अनेक लोगो ने सभी को ठण्डाई(शीतल पेय) पिलाई

रैणी (अलवर) महेश चन्द मीना

अलवर के रैणी कस्बे में रविवार को भगवान परशुराम की शोभा यात्रा आकर्षक झांकी के साथ निकाली गई।  ब्राह्मण समाज रैणी की और से परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आदि देव गणेश , भगवान शिव परिवार , भगवान परशुराम , राधा-कृष्णा सहित कई झांकी सजाई गई । शोभा यात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू हुई और कस्बे के प्रमुख बाजारों व प्रमुख मार्गो से होकर वापस ब्राह्मण धर्मशाला मे ही पहुंची जहां पर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा का कस्बे में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कस्बे में नगरपालिका चेयरमैन के घर सहित कई जगह शीतल पेय पिलाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धूमधाम से मनाया गया।  महोत्सव की शुरुआत में भगवान परशुराम की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई , महोत्सव में आए हुए अतिथियों का मंत्रोच्चार के साथ सम्मान किया गया। पूजा अर्चना के बाद भगवान परशुराम की शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजारों से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। 

इस दौरान अलवर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विशंभर दयाल वशिष्ठ , जगराम पहलवान , महेश उपाध्याय युवा अध्य्क्ष , पंकज शर्मा , रोहित पटेल , अभिषेक मिश्रा , संदीप शर्मा , रैणी नपा चेयरमैन प्रतिनिधी शिवचरण सैदावत , पूर्ण मास्टर , श्रीकांत सैदावत जिला पार्षद प्रतिनिधी , प्रकाश परबेनी , लक्ष्मण पटेल , राजू बोहरा , विप्र सेना युवा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा , सुभाष चन्द शर्मा वकील , सुरेश शर्मा  पत्रकार , भारत शर्मा , राकेश शर्मा रैणी ब्लॉक अध्यक्ष बीजेपी , विपिन सैदावत सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................