नगर निगम आयुक्त से मिले हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, शहर में घूम रही गौमाता के लिए अलग गौशाला की मांग

Jul 8, 2026 - 19:08
 0
नगर निगम आयुक्त से मिले हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, शहर में घूम रही गौमाता के लिए अलग गौशाला की मांग

अलवर (अमित भारद्वाज)  अलवर शहर में बेसहारा घूम रही गौमाता की सुरक्षा एवं उचित देखभाल को लेकर विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में घूम रही निराश्रित गौमाता के लिए अलग से गौशाला स्थापित करने तथा उनके भोजन, उपचार और संरक्षण की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।
पदाधिकारियों ने बताया कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में गौवंश घूमता रहता है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। साथ ही, गौवंश को पर्याप्त चारा,पानी और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। उन्होंने नगर निगम से स्थायी समाधान के लिए विशेष गौशाला स्थापित करने,गौवंश के नियमित संरक्षण एवं देखभाल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
नगर निगम आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्तर पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि निराश्रित गौवंश के संरक्षण के साथ-साथ शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है