राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग स्थित पुल संख्या 112 पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mar 29, 2024 - 15:50
 0
राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग स्थित पुल संख्या 112 पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

राजगढ़ (अलवर) राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग स्थित पुल संख्या 112 पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गयी। सूचना पर राजगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत अवस्था मे पड़े शव को कब्जे में लिया। शव को कब्जे में पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की सहायता से राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। वही मौके पर मृतक की बाईक भी खड़ी हुई मिली थी। हैडकांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि आंधा का ग्वाड़ा, टहला निवासी पूरणचन्द मीना ने रिर्पोट दी है कि उसका लड़का रितेश कुमार मीना गुरुवार को शाम को राजगढ़ की कहकर निकला था और रात को घर नही आया था। उन्हें सुबह सूचना मिली की राजगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................