रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, अलवर द्वारा वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगाँठ पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Nov 12, 2025 - 13:04
 0
रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, अलवर द्वारा वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगाँठ पर विशेष कार्यक्रम का हुआ  आयोजन

अलवर (अनिल गुप्ता)  रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, अलवर द्वारा  संजीव यादव, उप महानिरीक्षक के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मौजपुर में “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगाँठ प्रथम चरण के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षण केंद्र के कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत गाया गया तथा  बच्चों को गीत के  इतिहास और महत्व पर विस्तार से बताया गया |

“वंदे मातरम्” हमारे राष्ट्रीय आंदोलन का प्रतीक गीत रहा है, जिसने देशभक्ति की भावना को प्रबल किया | कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति से जुड़ी क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................