न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान पाये स्थायी लोक अदालत में
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के सचिव मोहनलाल सोनी के आदेश पर तालुका विधिक सेवा समिति अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लक्ष्मणगढ़ गोपाल सैनी के निर्देश अनुसार पंचायत समिति गोविंदगढ़ के पीएलवी अनिल कुमार द्वारा तुलसी महिला स्वयं सहायता समूह बड़ौदामेव वार्ड नं 3 की महिलाओं को नालसा गरीबी का प्रभावी कार्यान्वन से संबंधित कानूनी जागरूकता कार्यक्रम योजना 2015 पर कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया पीएलवी अनिल कुमार ने बताया कि न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान रालसा का नवाचार तीन माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।अभियान के तहत शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु प्रक्रिया को सुलभ एवं सरल बनाया गया है कोई खर्च नहीं प्रार्थी की समस्या की पैरवी निशुल्क संपूर्ण प्रक्रिया निशुल्क एवं क्षतिपूर्ति का भी प्रावधान है। स्थाई लोक अदालत के विषय में भी जानकारी प्रदान की बिजली पानी परिवहन बैंकिंग एवं बीमा नगर निकाय स्वास्थ्य सेवाएं शैक्षणिक सेवाएं आवास एवं भू संपदा एलजी सेवा आदि से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई होती है।नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर विधिक सहायता एवं सहयोग प्राप्त करने की जानकारी दी। इस दौरान अनिल कुमार कविता ममता रामबाई सरोज पूजा आदि एसएचजी की महिलाएं उपस्थिति रही।