सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया

Nov 12, 2025 - 13:02
 0
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया

राजगढ़ (अलवर /अनिल कुमार गुप्ता ) राजगढ़ पुलिस प्रशासन एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को कस्बे के टहला बाईपास चौराहे के समीप थानाधिकारी राजेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित हुआ। समिति की अध्यक्ष पदमा गोयल व कार्यक्रम सयोजक प्रीति विजय ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ थानाधिकारी राजेश कुमार ने फीता काटकर किया। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत वाहन चालकों को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक किया गया। जिन वाहन चालकों ने हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर यातायात के नियमों का पालन करने पर फूल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर करीब दो हजार  यातायात नियमों के पालन करने के लिए पंपलेट बाटकर लोगों को समझाईश की गई। करीब 100 से अधिक वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................