जैन दर्शन जीवन को सरल ,संयमित और शांत बनाए की अनुपम साधना है - विनीत सागर महाराज

श्री पार्श्व नाथ दिगंबर जैन मंदिर में किया गया 1008 पार्श्व नाथ शांति विधान का आयोजन

Nov 14, 2025 - 13:27
 0
जैन दर्शन जीवन को सरल ,संयमित और शांत बनाए की अनुपम साधना है - विनीत सागर महाराज

डीग (नीरज जैन) जैन समाज डीग द्वारा जैन पट्टाचार्य विनीत सागर महाराज ससंघ के तीन दिवसीय चातुर्मास निष्ठापन कार्यक्रमों का शुभारंभ शुक्रवार को पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तिभाव के साथ हुआ। प्रातः 7 बजे सामूहिक श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा और पूजा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके उपरांत जैन पंडित पुनीत शास्त्री और प्रसिद्ध भजन गायक दौलत राम एंड पार्टी के सान्निध्य में श्री 1008 पार्श्वनाथ विधान संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। सायं 5 बजे गुरु भक्ति, प्रश्न मंच, पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को आध्यात्मिक रंग से भर दिया।
इस अवसर अपने प्रवचन करते हुए पट्टाचार्य विनीत सागर महाराज ने कहा कि जैन दर्शन जीवन को सरल, शांत और संयमित बनाने की अनुपम साधना है। उन्होंने बताया कि अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, क्षमा और आत्मसंयम—ये पाँच मूल सिद्धांत मनुष्य को आंतरिक शांति प्रदान करते हैं।
महाराज श्री ने कहा कि संसार में दुख का मूल कारण मनुष्य की अनियंत्रित इच्छाएँ और क्रोध, लोभ, मान, माया जैसे चार कषाय हैं। जैन दर्शन इन्हीं कषायों पर विजय प्राप्त कर आत्मकल्याण का मार्ग दिखाता है।
उन्होंने समझाया कि आत्मा स्वभाव से निर्मल, उज्ज्वल और शक्तिशाली है, किन्तु कर्मों के अंकुश में बंधकर दुखों का अनुभव करती है। तप, जप, ध्यान और सदाचार के द्वारा जब हम अपने कर्मों का क्षय करते हैं, तब आत्मा अपने असली स्वरूप में प्रकट होती है।
महाराज श्री ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन कम से कम कुछ समय आत्मचिंतन, स्वाध्याय और अहिंसा व सद्भाव के अभ्यास में लगाएँ। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद जैन महामंत्री वीरेंद्र जैन चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन संयोजक योगेश जैन धर्मेंद्र जैन राजेंद्र जैन, पदम जैन ,अशोक जैन, संजय जैन, अजय जैन ,अनिल जैन ,सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित थे।
शनिवार को भी सुबह 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजा तथा 1008 पारसनाथ विधान होंगे। शाम 5 बजे गुरु भक्ति, प्रश्न मंच, पुरस्कार वितरण और सामूहिक आरती आयोजित की जाएगी।16 नवंबर को शोभायमान रथ यात्रा, पिच्छिका परिवर्तन, तथा सामूहिक भोज का भव्य आयोजन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................