खादी भंडार परिसर में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा गुरुवार को खादी भंडार परिसर में गांधी व शास्त्री जयंती पर मण्डल अध्यक्ष जे के इंदौरा की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गांधी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण के पश्चात रामधुन गाई गई। इंदौरा ने कहा कि गांधी के मुल्य चिर स्थाई हैं। उनकी लिखी पुस्तक मेरे सपनों का भारत के आधार पर ही मोदी सरकार स्वदेशी, स्वावलंबन, ग्रामोद्योग, ग्राम स्वराज एवं सर्वोदय आदि घटकों पर काम कर रही है। इस अवसर पर श्री भगवान काबरा, नोरतराम नायक, मो. जुबेर नेता, प्रेम कुमावत, देवेश स्वामी, अरुण व्यास, सुरेश शर्मा सहित अन्य जने मौजूद रहे।

