लुपिन फाउंडेशन द्वारा गैर संचारी रोगों के निदान का हुआ शिविर आयोजित

Nov 14, 2025 - 13:31
 0
लुपिन फाउंडेशन द्वारा गैर संचारी रोगों के निदान का हुआ शिविर आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन)। लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त प्रयास से अलवर जिले में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं सुधार हेतु वर्ष 2022 से संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज सीएचसी लक्ष्मणगढ़ में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक  रवि दाधीच ने बताया कि शिविर में मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में कुल 140 मरीजों की बीपी, शुगर, स्पाइरोमीटर, सीबीसी, एक्स-रे आदि जांचें निःशुल्क की गईं। इनमें से 75 मधुमेह रोगियों का उपचार विशेष रूप से किया गया।
इसके साथ ही बदलती जीवनशैली से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूक करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों को स्वास्थ्यप्रद दिनचर्या अपनाने के बारे में बताया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
शिविर आयोजन टीम में लूपिन फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी तुषार झालानी, डीईओ राकेश, एएनएम सीमा, मोबिलाइजर रविंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................