ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत सीकरी पुलिस की कार्यवाही, 4 साइबर ठग गिरफ्तार

आठ मोबाइल फोन, सिम, 01 एटीएम कार्ड व एक मोटर साईकिल जब्त

Nov 16, 2025 - 08:34
 0
ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत सीकरी पुलिस की कार्यवाही, 4 साइबर ठग गिरफ्तार

सीकरी थानाधिकारी टीकम सिह और दशरथ सिह एएसआई के न्रेत्तव में एक विशेष टीम का गठन कर इलाका थाना क्षेत्र व मेवात क्षेत्र मे साइबर ठगों के विरूद्व चलाये जा रहे एंटीवायरस अभियान के तहत कार्यवाही हेतू रवाना किया। दौराने कार्यवाही जरिये मोबाईल फोन साइबर सैल डीग से थानाधिकारी को सूचना मिली कि साईबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर साईबर फोड की शिकायत के मोबाईल नम्बरो की टावर लोकेशन गाव झंझार व वजीर खेडी के बीच बंध पर आ रही है।

उक्त सूचना पर सांकेतिक स्थान गाव झंझार व वजीर खेडी के बीच बाध पर पहूॅचा। जहां पर 04 लडके बैठे दिखाई दिये जिनके हाथ में मोबाईल फोन थे, जिनके पास वाहन सरकारी बोलेरो 112 को रोका व नीचे उतरा तो सभी शख्स ने पुलिस देखकर अपने हाथ में लिया मोबाईल को अपने पहने हुये पेन्टो की जेब में रख लिये।

एएसआई द्वारा पुलिस जाब्ता की मदद से सभी को पकडा व नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम नसीम पुत्र कमरू जाति मेव उम्र 20 साल निवासी डायना का बास पुलिस थाना सीकरी जिला डीग (राज0) दूसरे ने अपना नाम नाम वकील पुत्र कमरू जाति मेव उम्र 27 साल निवासी डायना का बास पुलिस थाना सीकरी जिला डीग (राज0) व तीसरे ने अपना नाम नसीम पुत्र सुबेदार जाति मेव उम्र 25 साल निवासी सीरोली पुलिस थाना पुन्हाना जिला नॅूह मेवात हरि0 हाल0 निवासी कंगला का बास पुलिस थाना सीकरी जिला डीग (राज0) व चौथे ने अपना नाम अफसर पुत्र जमिता जाति मेव उम्र 22 साल निवासी कंगला का बास पुलिस थाना सीकरी जिला डीग (राज0) का होना बताया | 

तरीका वारदात साईबर ठगीः- मुल्जिमान द्वारा आपस में अपनी गैंग के सदस्यो के साथ मिलकर चोरी व लूट के मोबाईल में लगी सिम व फर्जी सिमो से बने वाटसअप, फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर, इंसटाग्राम आदि एपों का उपयोग कर अपनी गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर अनजान लोगों को कम कीमत में ऑनलाईन बकरा/बकारी बेचने, अनजान लोगो से लडकी बनकर फुसबुल व इंसटाग्राम आदि पर चैट कर व अनजान लोगों को हेल्प करने का फर्जी विज्ञापन डालकर विज्ञापन पर दिये गये फर्जी सिम नम्बरों पर अनजान लोगों के द्वारा कॉल, चैट करने पर उनको अपने जाल फंसा कर फंसा कर उनसे फाइल चार्ज, डिलेवरी चार्ज आदि के लिए एडवान्स रूपये फर्जी बैंक खातों से लिंक फोनपे, गूगलपे नम्बर व स्केनरों में डलवाकर अपनी गैंग के सदस्यों से कमीशन पर निकलवा कर प्राप्त करना तथा साईबर ठगी के लिये फर्जी सिम कार्ड व साइबर ठगी के रूपयों को निकालने के लिए एटीएम कार्ड अपने कब्जे में रखना आदि 

पुलिस ने युवको से साईबर ठगी के काम मे लिये जा रहे कुल 08 एन्ड्रॉयड मोबाईल फोन मय सिम व 01 फर्जी सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड व एक मोटर साईकिल एक मोटर साईकिल अपाचे रजि0 नं0 आरजे 02 वीबी 9196 को जब्त किया गया है। मुलजिमान 1. नसीम 2. वकील, 3. नसीम 4. अफसर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिस पर धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 317(2), 317(4), 317(5), 303(2), 313, 61(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया गया है मुल्जिमान से सायबर ठगी के सम्बन्ध मे गहनता से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

पुलिस के अनुसार, ये ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थे। आरोपी फर्जी लड़की की प्रोफाइल आईडी बनाकर लोगों को मैसेज भेजते थे और उनसे दोस्ती करते थे। दोस्ती के बाद, आरोपी वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल करते थे। कॉल के दौरान, वो सामने वाले व्यक्ति को एक फर्जी नग्न वीडियो दिखाते थे और फिर उसकी नग्न वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे। इसके बाद, वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की मांग करते थे।

बदनामी से बचने के लिए, पीड़ित अक्सर ठगों के खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर कर देते थे। अनुमान है कि इन चारों ठगों ने पिछले चार वर्षों में 50 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है। वो ठगी के लिए कई भाषाओं का उपयोग करते थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................