भाजपाइयों ने बृजेन्द्र भवन पर उपमुख्यमंत्री बैरवा का किया स्वागत
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) रूपबास कस्बे के धौलपुर मार्ग स्थित बृजेन्द्र भवन पर भाजपाइयों ने पूर्व प्रदेश मंत्री भानु प्रताप राजावत व पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीलाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। रूपबास कस्बे में प्रथम आगमन पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का ढोल बाजे व साफा बांध व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश मंत्री राजावत व पूर्व विधायक बंशीवाल ने उप मुख्यमंत्री बैरवा को क्षेत्र की की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिस पर उप मुख्यमंत्री बैरवा ने समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करवाए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री नवीन कुमार दुबे, शहर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रमोहन शर्मा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष खजान सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हमबीर परमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रवि फौजदार, ओमप्रकाश खरका, नीरज गौड़, कृष्णा जाट, प्रह्लाद सिंह, रूपेन्द्र तिवारी, नत्थीलाल कर्दम, नन्दकिशोर चोबदार, उत्तम सिंह, रामदयाल कोली, महावीर भंडारी मौजूद रहे।