उप जिला चिकित्सालय की भूमि आवंटन को लेकर क्षेत्र की जनता में फूटा आक्रोश, 9 वे दिन धरना जारी

Nov 2, 2026 - 17:55
 0
उप जिला चिकित्सालय की भूमि आवंटन को लेकर क्षेत्र की जनता में फूटा आक्रोश, 9 वे दिन धरना जारी

रूपबास, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उप जिला चिकित्सालय के लिए ग्राम पंचायत चैकोरा  के ग्राम नगला देवियां में सरकार द्वारा भूमि आवंटित करने के विरोध में उपखंड कार्यालय के समझ हरिशंकर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अखिल राजस्थान जन विकास मंच के मुख्य आतिथ्य में तथा संयोजक पार्षद धीरज शुक्ला एडवोकेट की अध्यक्षता में 9 वें दिन धरना देकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर ऋतु बनावत के नाम ज्ञापन सौपा।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने कहा कि जब सरकार द्वारा रूपवास के लिए उप जिला चिकित्सालय स्वीकृत किया गया है तो उसके लिए ग्राम पंचायत चैकोरा के ग्राम नगला  देवियां में भूमि आवंटित करने का क्या औचित्य है।यह क्षेत्र की जनता के साथ सरासर अन्याय व प्रताड़ित की साजिश है ,जो शहर से 5 किलोमीटर दूर,आवागमन के साधन नहीं,सुनसान जंगल क्षेत्र, कचरा संयंत्र एवं डंपिंग यार्ड तथा पीछे खनन क्षेत्र जिससे पूरे दिन प्रदूषण फैला रहता है। मरीजों को स्वास्थ्य की जगह संक्रमण मिलेगा। क्षेत्र की जनता की मांग है कि उप जिला चिकित्सालय वर्तमान में जहां चिकित्सालय संचालित है,उस भूमि परिसर में ही उप जिला चिकित्सालय का निर्माण होना चाहिए।अगर जगह पर्याप्त नहीं है तो सिरसौदा रोड अजय तालाब पर बनना चाहिए जहां सरकारी भूमि उपलब्ध है। संयोजक पार्षद धीरज शुक्ला ने कहा कि आंदोलन का 11वां  एवं धरने का 9वां दिन है लेकिन सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की  हैं। जिसके कारण क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा उन्होंने चेतावनी दी है की सरकार ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की तो हमें निर्णय लेकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उप जिला चिकित्सालय का निर्माण उपखंड मुख्यालय पर ही होना चाहिए।
इस अवसर पर ओमकार शुक्ला शिक्षाविद ,राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित बृजमोहन शर्मा, पंडित ओमप्रकाश शास्त्री, सहसंयोजक अरुण परमार, राजेश गोयल पंच, चौधरी बलबीर सिंह, चोब सिंह जाटव ,डॉक्टर मोती सिंह राजपूत,प्रमोद शर्मा टोटपुर, राजेश गोयल, रमेश कोली, सत्यवीर सिंह किरार पंच, कुबेर सिंह राजावत ,पार्षद प्रतिनिधि कप्तान सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सतीश सिंघल, प्रताप सिंह किरार, सरदार ओंकार सिंह खानसूरजापुर, यशपाल सिंह सरपंच बिनउआ, पदम सिंह शिक्षा विद जटमासी, गोविंद सिंह परमार धाना खेरली , सियाराम शर्मा कादोली, श्याम सिंह सरपंच, तेजी पंच जोतरौली, रघुवीर सिंह डांगुर पुरा मालौनी, लच्छो  पंडित मालोनी, प्रताप दत्तात्रेय, पार्षद गोविंद सिंह परमार सिरसौदा सहित क्षेत्र की जनता ने आक्रोश व्यक्त कर कहा सरकार को शीघ्र ही निर्णय लेकर ग्राम पंचायत चैकोरा के नगला देवियां की आवंटित भूमि को निरस्त कर उपखंड मुख्यालय पर उप जिला चिकित्सालय का निर्माण कराना चाहिए अन्यथा क्षेत्र की जनता दीपावली बाद  निर्णायक  कदम उठाने के लिए मजबूर होगी। धरने के पश्चात मंच के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा,संयोजक धीरज शुक्ला एडवोकेट, सहसंयोजक अरुण परमार, शिक्षाविद ओमकार शुक्ला के नेतृत्व में उप खंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा तथा तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिस पर उन्होंने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है