विराना महवा में एफएसटीपी प्लांट का संचालन शुरू, सेफ्टिक टैंक के अपशिष्ट को किया जाएगा शोधित

Nov 17, 2025 - 12:48
 0
विराना महवा में एफएसटीपी प्लांट का संचालन शुरू, सेफ्टिक टैंक के अपशिष्ट को किया जाएगा शोधित

महुआ (अवधेश अवस्थी) नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर ने प्लांट का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

महुवा राजस्थान नगरीय आधारभूत परियोजना आरयूआईडीपी के द्वारा महवा नगर पालिका क्षेत्र में सेफ्टी टैंकों से निकलने वाले अपशिष्ट को ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचने को लेकर चल रही प्रक्रिया में 20 केएलडी क्षमता फीकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लांटू महुवा नगर पालिका क्षेत्र केविराना महवा में आरयूआईडीपी के द्वारा MVR टैक्नोलोजी के द्वारा बनाया गया है इसका संचालन 1 नवम्बर से शरू कर दिया गया हैं जो कि ईको फ्रेन्डली पर्यावरण के अनुकूल होगा।

अधिशाषी अधिकारी राजेश मीना ने बताया की घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले अपशिष्ट को डी स्लेजिंग वाहन में भरकर विराना महवा में बनाये गए एफएसटीपी प्लांट में ले जाया जाएगा। वहा इसको सुरक्षित तरिके से शोधित कर निस्तारण किया जायेगा।

आम नागरिक द्वारा सेप्टिक टैंक को नगर पालिका महवा को 1000 रुपये जमा करवाकर खाली करवाया जा सकता है, आमजन को सेफ्टिक टैंक खाली करवाने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 9828382477 दिया जा रहा है। कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर ने महुआ नगर पालिका क्षेत्र के आमजन  से अपील है कि मानव मल मूत्र को नालियों में नहीं बहाये इससे गन्दगी व बीमारिया फेलती है

कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज मीणा ने बताया किनगर पालिका महवा के 35 वार्डों एवं महुआ नगर पालिका सीमा से 15 km दूरी तक के ग्राम के लोगो को इस ट्रीटमेंट प्लांट का लाभ मिलेगा।

वही अपशिष्ट को नालियों में छोड़ने व खुले में डालने से हो रही बीमारियों से निजात मिलेगी। ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाने के लिए 2 डिस्लेजिंग वाहनों की सुविधा होगी जो निजी टैंकरों से काफी सस्ता होगा। इनकी क्षमता 4000 लीटर प्रति टैंकर हैं। ट्रीटमेंट प्लांट पर इसका शोधन कर खाद तैयार होगा। जिसका कृषि में उपयोग लिया जाएगा। सोमवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार मीणा कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर ने बिराना जाकर मौके पर प्लांट का निरीक्षण कर कर्मचारियों कोआवश्यक दिशा निर्देश दिए

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................