द बोहराज ग्लोबल स्कूल में बोर्ड विद्यार्थियों हेतु प्रेरणात्मक एवं शैक्षणिक काउंसलिंग सत्र आयोजित

Nov 17, 2025 - 12:51
 0
द बोहराज ग्लोबल स्कूल में बोर्ड विद्यार्थियों हेतु प्रेरणात्मक एवं शैक्षणिक काउंसलिंग सत्र आयोजित

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थितदा बोहराज ग्लोबल स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के बोर्ड विद्यार्थियों के लिए एक विशेष क्रिएटिव एवं एजुकेशनल काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया।

 सत्र में विद्यालय के गौरव, भूतपूर्व छात्रडॉ. सत्यवीर ध्यामा(MBBS) , कुलदीप इनकम टैक्स विभाग तथा भूपेंद्र लैब टेक्नीशियनने विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र प्रदान किए।

अतिथियों ने बोर्ड परीक्षा की प्रभावी तैयारी, टाइम मैनेजमेंट मोबाइल व सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग, अध्ययन में एकाग्रता बनाए रखने, आधुनिकता में खोए बिना अपने नैतिक मूल्यों को सहेज कर रखने और एक सक्रिय शिक्षार्थी बनने जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को अत्यंत प्रेरक और व्यावहारिक सुझाव दिए। इस प्रेरणादायकसत्र को विद्यार्थियों ने अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और उत्साहजनक बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक विनय बोहरा, सह-निदेशक विकास बोहरा, संरक्षक गौ पुत्र अवधेश अवस्थी,प्रधानाचार्य पीओ उप- प्रधानाचार्या श्वेता राणा नेगी,  विभागाध्यक्ष मनोज,अवनीश,गिरवर्,जितेंद्र,संध्या, सभी ने अपने सुझाव दिए ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................