शादी समारोह में आए हरियाणा के कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर चालक मौके से फरार

Nov 18, 2025 - 14:22
 0
शादी समारोह में आए हरियाणा के कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर चालक मौके से फरार

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और अलवर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। घटना ने परिवार और साथियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अरावली थाने एएसआई शंकर लाल ने बताया कि उन्हें करीब रात 9:30 बजे सूचना मिली कि पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हादसे का जिम्मेदार पिकअप चालक  मौके से फरार हो चुका था।
गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को 108 एंबुलेंस की सहायता से तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामकिशोर पुत्र लल्लूराम, निवासी सरेटा, तिजारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामकिशोर अलवर में अपने परिचित के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे कि तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। एएसआई ने बताया कि फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी चालक को पकड़कर हादसे की पूरी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी अनुसार मृतक आर्मी रिटायर्ड था। पुलिस सब पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................