राजगढ़ महाविद्यालय में भूगोल विभाग द्वारा MA पूर्वाद्र्ध विद्यार्थियों का स्वागत कार्यक्रम हुआ आयोजित

Nov 18, 2025 - 14:21
 0
राजगढ़ महाविद्यालय में भूगोल विभाग द्वारा MA पूर्वाद्र्ध विद्यार्थियों का स्वागत कार्यक्रम हुआ आयोजित

राजगढ़ (अनिल गुप्ता) राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ अलवर में भूगोल विभाग द्वारा MA पूर्वाद्र्ध विद्यार्थियों का स्वागत तथा एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ पी एम मीना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एम ए फाइनल के विद्यार्थियों ने एम ए पूर्वाद्र्ध के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर तथा माला पहना कर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर एम ए पूर्वाद्र्ध के विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया। विभागाध्यक्ष डॉ जगफुल मीना ने विद्यार्थियों को सैमेस्टर प्रणाली के बारे मे बताते हुए सेलेब्स की जानकारी दी। डॉ सी एल रैगर ने नई शिक्षा पॉलिसी में उच्च शिक्षा का महत्व के बारे मे बताया। डॉ प्रकाश मीना ने रुसा ग्रांट ओर महाविद्यालय में सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं के बारे मे बताया। डॉ जगत सिंह ने उच्च शिक्षा ओर रोजगार के सम्बन्ध मे जानकारी दी।  प्रोफेसर चित्रा मीना ने विद्यार्थियों को लाइब्रेरी तथा कंप्यूटर भूगोल के विद्यार्थियों के लिए क्यों जरूरी है के बारे मे बताया।
इस अवसर पर भूगोल विभाग द्वारा भूगोल परिषद कार्यकारणी का भी गठन किया गया जिसकी अध्यक्ष निशा सैनी, उपाध्यक्ष अजीत कुमार बैरवा, सचिव सपना सैनी, तथा महासचिव प्रदीप कुमार मोरवाल चुने गए। कार्यक्रम में डॉ रामनरेश मीना, डॉ अनिल कुमार शर्मा, नरेश कुमारी गुजर, विजय लक्ष्मी, संजना मीना, मोनिका मीना, भरत जोशी,पायल सैनी, आदि के साथ साथ एम ए पूर्वाद्र्ध और फाइनल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................