अलवर में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष: मारपीट के बीच चली गोली, युवाक रफीक खान की मौत

तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल, दो घंटे तक चलता रहा हंगामा

Nov 18, 2025 - 14:24
Nov 18, 2025 - 14:25
 0
अलवर में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष: मारपीट के बीच चली गोली, युवाक रफीक खान की मौत

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के नौगांवा थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथगढ़ कॉलोनी में मंगलवार सुबह जमीन विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों, फरसियों और बांकड़ों से जमकर संघर्ष हुआ। इसी दौरान अचानक चली गोली 30 वर्षीय रफीक खान के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रफीक ड्राइवरी करता था और चार बच्चों का पिता था। इस हमले में तीन महिलाओं समेत करीब छह लोग घायल हुए, जिन्हें नौगांवा से जिला अस्पताल रेफर कराया गया।

मृतक के परिजन शहरुउन खान के अनुसार, आरोपी सुपेदा, रोशन, फज्रू और सुलेमान के परिजनों ने मिलकर हमला किया। परिजनों का आरोप है कि विवाद सुब्बा की 8 बीघा जमीन से जुड़ा था। आरोपियों की करीब दो बिस्सा जमीन को लेकर कहासुनी हो रही थी। आरोपी बीच में रास्ता देने की मांग कर रहे थे, जबकि पीड़ित पक्ष का कहना था कि ऐसा करने से जमीन का पूरा नक्शा बिगड़ जाएगा। परिजनों के अनुसार, आरोपी 50–60 लोगों के साथ आए और अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से शुरू हुआ विवाद गोली चलने तक पहुंच गया।
रफीक का शव पोस्टमार्टमकरा शव परिजनों को सौंप दिया  गया । वहीं दूसरे पक्ष के कुछ घायलों को भी भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मौके और अस्पताल में तैनात है, ताकि स्थिति न बिगड़े।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................