गोविंदगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल: सड़कों पर नालियों का गंदा पानी और कचरा फैला, लोग परेशान

Nov 18, 2025 - 14:30
Nov 18, 2025 - 15:10
 0
गोविंदगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल: सड़कों पर नालियों का गंदा पानी और कचरा फैला, लोग परेशान

गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा जाने के कारण चारों ओर गंदगी और बदहाली का आलम है हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि नालियों से पानी बहकर सड़क पर आ रहा है।

अमित खेड़ापति ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में सफाई न होने के कारण आमजन परेशान हैं। क्योंकि नालियां और नाले गंदगी से भरे हुए हैं ।जिससे दुर्गंध आती है और बीमारियाँ फैलने का खतरा रहता है। कचरे के ढेर और नालियों में ओवरफ्लो की समस्या भी है और नागरिक शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई न होने से नाराज हैं। इससे निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन को सफाईकर्मियों की नियुक्ति, कचरा प्रबंधन, और नियमित नालियों की सफाई को प्राथमिकता देनी चाहिए।

फतेह सिंह , हेमू ने बताया कि कचरा पात्र तो रखे हुए हैं लेकिन उसके चारों ओर कचरा बिखरा हुआ  है  फोन करने पर ही सफाई कर्मचारी कचरा उठाने आ रहे हैं। नहीं तो कचरे को पड़े पड़े 10-15 दिन हो जाते हैं सफाई कर्मचारी केवल मुख्य बाजार में ही कचरा उठाने आ रहे हैं जबकि वार्ड गली मोहल्ले में तो काफी समय से ना तो सफाई हुई है ना ही कचरा उठाने कोई पहुंच रहा है।

दुर्गंध और प्रदूषण: नाला ओर नालियों की सफाई नही होने से  पूरे इलाके में भयंकर बदबू फैलती है। जिससे लोगों का वहाँ से गुजरना और आसपास रहना मुश्किल हो जाता है। और  सड़क पर गंदा पानी जमा होने से पैदल चलने वाले और वाहन चालकों, दोनों को भारी परेशानी होती है। लगातार पानी जमा रहने से सड़कें जल्दी टूट जाती हैं।

जिससे गड्ढे बन जाते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। वहीं सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने की बात कही है जिससे सफाई व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है।

सफाई व्यवस्था की समस्या को लेकर जब नगरपालिका अधिशासी अधिकारी जगदीश खिचड़ को फोन किया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। गौरतलब है कि अधिशासी अधिकारी के पास 6 नगरपालिकाओं का चार्ज है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है