सालवाडी में पाइपलाइन फटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद :अधिकारियों की लापरवाही से सड़कों पर बह रहा पानी

Nov 23, 2025 - 15:04
 0
सालवाडी में पाइपलाइन फटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद :अधिकारियों की लापरवाही से सड़कों पर बह रहा पानी

कठूमर/ दिनेश लेखी। उपखण्ड क्षेत्र के गांव सालवाड़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के रास्ते में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन के फटने से बड़े पैमाने पर पानी की बर्बादी हो रही है। और पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है, जिससे हजारों  लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जिससे पैदल निकलने वाले ग्रामीण व स्कूली विद्यार्थी परेशान हैं। 
ग्रामीण विष्णु शर्मा ने बताया कि गांव में दो जगह पर पानी की पाइपलाइन फटने से पानी सड़क पर भर जाने से विद्यालय का रास्ते में अवरोध पैदा हो गया इस रास्ते से  गांव से छोटे छोटे बच्चे विद्यालय में बच्चे पढ़ने जाते है, और इस रास्ते पर ओपन एक बडा नाला भी बना हुआ है जो राहगीर इस नाले के समीप से गुजरते है तो नाले मे गिरने का ख़तरा बना रहता है रास्ते मे भरे पानी से बचने के लिए नाले के उपर से बच्चे गुजरते है जिससे नाले मे गिरने की संभावनाए बढ जाती है। 
इसके अलावा, पाइपलाइन के लीक होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है प्रशासन इस पर कोई ध्यान नही देता . ऐसे हाल में समस्त ग्रामवासियो ने अपने स्तर से  हर घर नल कनेक्शन के हिसाब से निर्धारित धनराशी इकट्टा करके सरकार द्वारा चलाई गई इस सरकारी योजना को अब ग्रामीण अपने स्तर से चला रहे है। वही बताया कि कई बार तो बडी समस्या आने पर 10-10  दिन तक पानी घरो मे नही पहुंच पाता । जीवन मिशन का एक बोर काफी दिन से खराब पड़ा है जिसको विभाग ने अबतक ठीक नही कराया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................