श्री सांवरिया सेठ धाम मंदिर परिसर में  तीन पाटोत्सव कार्यक्रम 30 नवम्बर से 2 दिसंबर तक

Nov 24, 2025 - 15:20
 0
श्री सांवरिया सेठ धाम मंदिर परिसर में  तीन पाटोत्सव कार्यक्रम 30 नवम्बर से 2 दिसंबर तक

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में स्थित मुख्य बाजार में एसबीआई बैंक के ठीक सामने स्थित श्री सांवरिया सेठ धाम मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन 30 नवंबर से शुरू होगा l सांवरिया सेठ मंदिर के महंत श्यामशरण मनीष महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष में पाटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा  l मंदिर के महंत श्यामा और मनीष महाराज से मिली जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकारों द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की जाएगी l 1 दिसंबर सोमवार को प्रातः 10:30 बजे सैकड़ो महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी l अगले दिन 2 दिसंबर को मंदिर परिसर में हवन का कार्यक्रम आयोजित होगा व तत्पश्चात ही भंडारे का भी आयोजन होगा जिसमें हजारों के तादाद में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले तृतीय पाटोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है