श्रीमती हेमलता मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज नारायणपुर में मनाया गया संविधान दिवस

Nov 26, 2025 - 13:17
 0
श्रीमती हेमलता मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज नारायणपुर में मनाया गया संविधान दिवस

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) श्रीमती हेमलता मेमोरियल गर्ल्स पी जी कॉलेज नारायणपुर में  राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस एवं 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17 वी बरसी पर मनाई गई "संविधान मेरा स्वाभिमान" थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कार्यवाहक प्राचार्या सुनिता यादव के वाचन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया और छात्राओं को संविधान के महत्व के बारे गे अवगत करवाया गया।

NSS के कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने अपने विचारों में बताया कि संविधान एक दस्तावेज नही बल्कि राष्ट्र की आत्मा और जनतांत्रिक मुल्यों का सार है हमें हमारे संविधान के आदशों एवं मुल्यों के प्रमुख प्रावधानों का सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर स्वयं सेविका किरण शर्मा व मुस्कान शर्मा ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया संविधान सभा की भूमिका तथा भारतीय संविधान की लोक कल्याणकारी एवं न्यायिक प्रकृति पर अपने विचार प्रस्तुत कियें शिक्षाविद् अशोक कुमार यादव ने संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई, इस अवसर पर सन्दीप स्वामी प्रहलाद सैनी, रिकूं स्वामी, प्रकाश सैनी उमेश कुमार लाटा, तेजेन्द्र पांचाल, सुमन यादव, विजेन्द्र पांचाल, राधा मोहन शर्मा आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................