कृषि महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस

Nov 26, 2025 - 13:24
 0
कृषि महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  कृषि महाविद्यालय भुसावर पर 26 नवम्बर 2025 बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। इसमें मूल रूप से 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां और 22 भाग थे। समय की आवश्यकता के अनुरूप भारतीय संसद ने इसमें संशोधन कियें तथा आज इसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 25 भाग हैं। उन्होंने कहा कि संविधान नें सभी नागरिकों को बिना भेदभाव के समान अधिकार दिए हैं तथा हमने संविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाया है।

संविधान में मौलिक अधिकारों के साथ नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में दलित एवं महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए विशेष व्यवस्था की गयी हैं। एनएसएस प्रभारी डॉ. मोहित कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान की मूल प्रति प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा हाथ से लिखी गई थी। डॉ. आकाश तंवर ने कहा कि हमें क्षेत्र, भाषा, धर्म, अथवा जाति में नहीं बंटना चाहिए तथा एक भारत एक नागरिकता की संविधान की मूल भावना से काम करना चाहिए। डॉ. उदय भान सिंह ने उपस्थित विद्यार्थी एवं स्टाफ को संविधान का सम्मान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन छात्र अनुराग सैनी ने किया एवं डॉ. राहुल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................