साइकिल पर शहर की सुरक्षा एडिशनल एसपी शरण कांबले का अनोखा नवाचार

Nov 30, 2025 - 11:13
 0
साइकिल पर शहर की सुरक्षा  एडिशनल एसपी शरण कांबले का अनोखा नवाचार

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर एक अनोखे दृश्य का गवाह बना, जब एडिशनल एसपी शरण कांबले साइकिल पर ही शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण करने निकल पड़े। जैसे ही वह साइकिल से किसी थाने या चौकी पर पहुँचे, स्टाफ तुरंत अलर्ट मोड में दिखाई दिया। उनकी यह पहल न सिर्फ पुलिस के लिए प्रेरणा बनी, बल्कि शहरवासियों के बीच भी चर्चा का विषय रही एडिशनल एसपी कांबले ने बताया कि स्वस्थ शरीर और तेज़ फील्ड वर्क दोनों के लिए साइकिल चलाना बेहद फायदेमंद है। रविवार होने का फायदा उठाते हुए उन्होंने सुबह से ही साइकिल पर शहर के कई संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस गश्त, और जनसुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद जितना मज़बूत होगा, उतनी ही बेहतर कानून व्यवस्था बनी रहेगी। कांबले ने बताया कि हर थाने में “पुलिसिंग को विकसित” करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों व डिप्टी एसपी को भी निर्देश दिए कि वे भी सप्ताह में कुछ दिन साइकिल पर अपने क्षेत्र का दौरा करें। इससे न केवल जमीनी स्थिति की सही जानकारी मिलेगी, बल्कि पुलिस टीम की फिटनेस भी बरकरार रहेगी।
शहरवासियों ने एडिशनल एसपी की इस पहल का स्वागत किया है और कहा कि यह कदम पुलिस को जनता के और करीब लाने में मील का पत्थर साबित होगा। एडिशनल एसपी कांबले का यह नवाचार अलवर में सक्रिय, सतर्क और संवेदनशील पुलिसिंग की नई मिसाल बन गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................