विधायक अर्जुनलाल जीनगर के जन्मदिन पर 1 दिसंबर को कई कार्यक्रम होंगे

Nov 30, 2025 - 11:16
 0
विधायक अर्जुनलाल जीनगर के जन्मदिन पर 1 दिसंबर को कई कार्यक्रम होंगे

भीलवाड़ा (सत्यनारायण सेन)

 कपासन : कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के जन्म दिन के मौके पर आगामी 1 दिसंबर को कपासन विधानसभा क्षेत्र मे विधायक जीनगर के जन्मदिन पर 1 दिसंबर को कार्यक्रम होंगे कई
धार्मिक आस्था, समाज सेवा और विकास कार्यों से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे। राशमी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट एवं पहुंना भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायणलाल अहीर ने बताया कि विधायक जीनगर अपने जन्मदिन की शुरु आत सुबह सात बजे राशमी के हनुमान मंदिर में देवदर्शन के साथ करेंगे। इसके बाद 7.30 बजे जाड़ेश्वर महादेव मंदिर, 8 बजे अलख वेद गुरुकुल गौशाला पुठवाड़िया में गौसेवा और 8.30 बजे मंगलेश्वर महादेव मातृकुण्डिया में दर्शन करेंगे। इसके पश्चात सांवलियाजी मंदिर मंडफिया, श्री शनिदेव मंदिर आली और रणछोड़ रायजी मंदिर धमाणा में दर्शन करेंगे। इसके बाद अन्य आयोजन में भाग लेंगे। फिर विकास कार्यों की श्रृंखला में कपासन नगर में शुरू होगी। सांवलियाजी स्वागत द्वार, सांवलियाजी चौराहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति उद्यान और छत्रपति शिवाजी चौक का उद्घाटन होंगे। उपजिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्स- एक्स-रे मशीन, एम्बुलेंस और लेबोरेट्री भवन का शुभारंभ स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगा। दिनभर के सभी आगामी कार्यक्रम कपासन नगर में ही होंगे। सरोवर बालाजी डोम में 221 किलो अन्नकूट प्रसाद वितरण श्रद्धालुओं केलिए विशेष आकर्षण रहेगा, जबकि समापन राजराजेश्वर सरोवर परिसर में होने वाली आतिशबाजी से होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................